आजमगढ़ : प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग

Youth India Times
By -
0

दीपावली से पूर्व आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा, शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
जहानागंज (आजमगढ़)। दीपावली के पर्व को लेकर विद्यालयों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया में शनिवार को दीपावली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
प्रतियोगिता में दीक्षा, जिकरा, अंशिका, अतिफा और नगमा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने रंगों के सुंदर संयोजन और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया। उनकी मनमोहक रंगोलियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन पाण्डेय सहित शिवांगी त्रिपाठी, सीमा तिवारी, माधुरी सिंह, राजेश सिंह, जौहर खरवार, सुनीता खरवार एवं सावित्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों ने छात्राओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)