आजमगढ़ : प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Youth India Times
By -
0

छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा से बिखेरे रंग, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

आजमगढ़। अटलस टैंक स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को आर्ट एंड क्राफ्ट एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। इसमें ब्लू हाउस की कक्षा 12 की छात्राएं अनुजा यादव, रिद्धि यादव, तृषा सोनी और आकांक्षा मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस की कक्षा 12 की माधवी चौधरी रहीं। वहीं, तृतीय स्थान पर रेड हाउस की कक्षा 11 की छात्राएं रिया चौधरी, आराध्या मिश्रा, अदिति सैनी, प्रतीक्षा गुप्ता और पलक मौर्य रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए पीला हाउस से प्राची, अनुष्का और तृप्ति, रेड हाउस से कीर्ति, नेहा और अंशिका, ग्रीन हाउस से परी और सृष्टि तथा ब्लू हाउस से राजनंदनी और शिवानी को पुरस्कृत किया गया। वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक कलाकृतियां एवं सजावटी वस्तुएं बनाकर अपनी सृजनात्मक सोच और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से अनसिया, कक्षा दो से जानवी, कक्षा तीन से दर्शिता, कक्षा चार से स्नेहा, कक्षा पांच से रिचा, कक्षा छह से कुमकुम, कक्षा सात से पल्लवी यादव तथा कक्षा आठ से अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा एक से अक्षिता निगम, कक्षा दो से आराध्या, कक्षा तीन से आनसी, कक्षा चार से समृद्धि, कक्षा पांच से आयुषी, कक्षा छह से आयुष यादव, कक्षा सात से संध्या एवं कक्षा आठ से श्रीजा गुप्ता रहीं।तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में कक्षा एक से संवि मौर्य, कक्षा दो से सिद्धि मौर्य, कक्षा तीन से युवराज यादव, कक्षा चार से सनवी मौर्य, कक्षा पांच से कनक तथा कक्षा छह से श्रेयांशी शामिल रहीं। इसी क्रम में सांत्वना पुरस्कार के लिए कक्षा एक से आयांश गुप्ता, कक्षा दो से प्रियल यादव, कक्षा तीन से यशराज, कक्षा चार से अरीसा, कक्षा पांच से जिया, कक्षा छह से श्रेया प्रजापति एवं कक्षा सात से जानवी कुमारी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं कलात्मक कौशल का विकास करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जीवन में कुछ नया सीखने और अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)