नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, BKS Educational School का बढ़ाया गौरव
आर्यन गोंड की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय : राम भवन सिंह
आजमगढ़। BKS Educational School, निबी, बेलइसा के कक्षा दो के छात्र आर्यन गोंड ने CBSE East Zone स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन National Level प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्यन की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने आर्यन की उपलब्धि पर उसे, उसके माता-पिता और मार्गदर्शकों को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आर्यन राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगा। प्रबंधक व संस्थापक राम भवन सिंह ने कहा कि आर्यन गोंड की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। इतनी कम उम्र में उसने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वह शानदार प्रदर्शन करेगा। विद्यालय परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उसके माता-पिता व मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देता है।”









