आजमगढ़ : नौकरी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0







नौकरी के बारे में पूछने पर गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का भी आरोप

आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में नौकरी के संबंध में पूछने पर गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार उपाध्याय पुत्र धर्मनारायण उपाध्याय, निवासी हुसैनाबाद, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना बरदह में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आलोक कुमार उपाध्याय ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने नौकरी के संबंध में आरोपी से जानकारी मांगी तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जानमाल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना बरदह में मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 के तहत धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। 16 अगस्त को उपनिरीक्षक संजय कुमार ने हमराह कांस्टेबल योगेश दुबे के साथ सूचना के आधार पर आरोपी आलोक कुमार उपाध्याय को थाना बरदह से करीब 19:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं कांस्टेबल योगेश दुबे, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)