आजमगढ़ : SKD Group of Education ने रजत जयंती वर्ष का किया शुभारंभ, पूरे साल होंगे शिक्षा और सम्मान के विशेष आयोजन

Youth India Times
By -
0




25वें वर्ष में प्रवेश पर सभी शाखाओं में केक काटकर मनाया गया उत्सव
विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के सम्मान के साथ शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रेरक कार्यक्रमों की घोषणा
आजमगढ़। SKD Group of Education, धनहुआं, जहानागंज, आजमगढ़ ने अपने रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) का शुभारंभ सभी शाखाओं पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के हाथों केक काटकर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया। इस विशेष अवसर पर संस्थान द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सम्मान समारोहों के आयोजन की घोषणा की गई है। संस्थान के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि SKD Group ने शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली यात्रा के 24 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं तथा अब संस्थान अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे SKD परिवार के लिए गर्व, खुशी और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रजत जयंती वर्ष के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं, प्रेरक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा पिछले 24 वर्षों में संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रगति की है। यही कारण है कि आज SKD Group क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं संस्थान के सभी शुभचिंतकों के विश्वास, सहयोग और समर्पण को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी SKD Group of Education आधुनिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य के साथ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। इस अवसर पर के के शरन,श्रीकांत सिंह, योगेश अस्थान, रंजना, तुहिना, गोविंद राजेश संजय संतोष आनंद, नम्रता, सूर्य प्रताप सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)