आज़मगढ़ : एसएसपी ने पांच निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का किया तबादला

Youth India Times
By -
0

 





जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष ने जारी किया आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष पांच निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक शम्भू नाथ यादव, जो अब तक थाना पवई में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात थे, उन्हें थाना जीयनपुर में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं निरीक्षक हीरामणि यादव को थाना देवगांव से स्थानांतरित कर थाना मेहनगर में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह को एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना से स्थानांतरित कर थाना कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें थाना मुबारकपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा शाखा में तैनाती दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)