पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों के योगदान की सराहना, नई तैनाती के लिए दीं शुभकामनाएं
आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद से स्थानांतरित हुए दो क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर माल्यार्पण किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की। साथ ही नई तैनाती पर सफल एवं उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। विदाई प्राप्त करने वाले अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, जिनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर हुआ है, तथा पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी मुबारकपुर, जिनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, महाराजगंज के पद पर हुआ है, शामिल रहे। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।





