सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले, नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Youth India Times
By -
0







डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर समेत कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि सुल्तानपुर की एसपी चारू निगम को यूपी-112 भेजा गया है। वहीं पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में रहे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को झांसी का एसएसपी नियुक्त किया गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। वहीं हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को आईपीएस बनने के बाद बलरामपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादलों के जरिए कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)