गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी चेतावनी
आजमगढ़। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में हमीरपुर, जालौन, महोबा, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, जौनपुर, संत कबीर नगर और वाराणसी शामिल हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।









