आजमगढ़ : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, विभिन्न पदों के लिए नामांकन संपन्न

Youth India Times
By -
0




सत्र 2026-27 के चुनाव में कई पदों पर एक से अधिक दावेदार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नहीं हुआ कोई नामांकन
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवधन प्रसाद की देखरेख में आयोजित की गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें एडवोकेट जालेराम यादव, एडवोकेट भृगुनाथ राम और एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं, जिससे इस पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, लौटू राम मौर्य और सत्य प्रकाश चतुवेर्दी सहित चार उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव ने नामांकन किया, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। मंत्री पद के लिए मनोज कुमार राय, दीपक कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर यादव और सतीराम प्रजापति ने अपनी दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद पर लाल मोहन गिरी एकमात्र उम्मीदवार हैं। सहमंत्री (प्रशासन) पद के लिए आनंद प्रकाश यादव और राहुल उपाध्याय, जबकि सहमंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए कृष्ण कुमार सिंह और सानचंद ने नामांकन दाखिल किया। सहमंत्री (प्रकाशन) पद पर केवल हरेंद्र यादव ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए अजीत कुमार सिंह, आभा श्रीवास्तव, अमरजीत कुमार मल्ल, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्यामजीत यादव ने नामांकन किया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए अजनेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव कार्यक्रम की अगली प्रक्रिया निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)