आज़मगढ़ : डीएम के आदेश पर बंजर भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Youth India Times
By -
0

 





समाधान दिवस में शिकायत के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में चला अभियान
आजमगढ़। तहसील बुढ़नपुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के समक्ष गोविन्दपुर निवासी कल्पनाथ पुत्र रामनिहोर ने बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गाटा संख्या 65मि, रकबा 0.460 हेक्टेयर, जो बंजर खाते की सरकारी भूमि है, पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार प्रकाश पुत्र तिलकधारी ने गैर-आवासीय छप्पर बना रखा था, मलखा पुत्र पिंकू निषाद द्वारा नया पिलर और दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जबकि राजेश पुत्र रामधारी ने करकट रखकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया था। प्रशासन की ओर से पूर्व में निर्माण एवं कब्जा न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर बंजर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित अतिक्रमणकर्ता भूमिहीन श्रेणी में नहीं आते। प्रकाश पुत्र तिलकधारी और मलखा पुत्र पिंकू निषाद के पास लगभग ढाई-ढाई बीघा कृषि भूमि तथा गांव में पक्का आवास है, जबकि राजेश पुत्र रामधारी के पास लगभग एक बीघा कृषि भूमि और पक्का आवास उपलब्ध है। प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)