आजमगढ़ : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर 2027 चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: कृष्ण बिहारी राय

Youth India Times
By -
0




भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार पर दिया गया जोर
आजमगढ़-अतरौलिया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला इकाई की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को अतरौलिया स्थित मंगलम मैरिज हॉल, बांसगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकतार्ओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय रहे। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विनोद राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उनके विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली का आधार हैं। उन्होंने नए कार्यकतार्ओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संस्थापकों के योगदान से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकतार्ओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, रमाकांत मिश्र, संतोष यादव, सुनील सिंह, हरीश तिवारी, नीरज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, सीता चौहान, रिया पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, जितेन सिंह 'गुड्डू', चंद्रजीत तिवारी, पुष्कर मिश्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)