आजमगढ़ : चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0





कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार उकरौड़ा निवासी नागेन्द्र यादव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई रविन्द्र यादव 17 मई को बंशी बाजार सामान लेने गए थे। इसी दौरान गांव के ही संदीप उर्फ बउवा यादव ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रविन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संदीप यादव उर्फ बउआ निवासी तलिया उकरौड़ा को देशी शराब ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)