आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री नीरज कुमार सिंह ने सिविल लाइन स्थित सुदर्शन पेट्रोल पंप के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर कई दिनों से ऑनलाइन भुगतान नहीं लिया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता ने अपने पत्र में कहा कि उपभोक्ताओं से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना किया जा रहा है तथा कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिए जाने की भी आशंका है। शिकायतों की सत्यता जानने के लिए रविवार को उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया, जहां आरोपों की पुष्टि होने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि मशीनों पर लगे क्यूआर कोड को कागज से ढक दिया गया था तथा कार्यालय में रखा बार कोड भी हटा दिया गया था, जिससे ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों को बिना पेट्रोल-डीजल दिए वापस लौटाया जा रहा था। इससे नाराज उपभोक्ता सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रसूखदार लोगों को बड़े डिब्बों में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था, जबकि आम जनता परेशान होती रही। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पूर्व में भी अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। नीरज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूर्ति विभाग एवं बाट-माप विभाग के अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कराया जाए। साथ ही 16 और 17 मई 2026 को हुए ऑनलाइन भुगतान के रिकॉर्ड की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
आज़मगढ़ : ऑनलाइन भुगतान बंद करने पर भाजपा नेता ने पेट्रोल पंप के खिलाफ डीएम से की शिकायत
By -
Monday, May 18, 2026
0
Tags:






