आजमगढ़ : महादेवी के मेधावियों ने सफलता का फहराया परचम

Youth India Times
By -
0





सीबीएसई इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अरुंधती चौहान ने 89.2% प्राप्त कर हासिल किया प्रथम स्थान
आजमगढ़। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर मेधावियों का सम्मान किया। समय-समय पर बच्चे अपने कामयाबी का परचम लहराते आए हैं। उसी क्रम में आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 12वीं के परीक्षा परिणाम में अरुंधती चौहान ने 89.2% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जिया गुप्ता 89% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। तीसरे स्थान पर प्रियांशु कुमारी ने 88.2% प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। वहीं साक्षी यादव ने 84.4% प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रही तथा प्रियांशु यादव ने और अवन्तिका कन्नौजिया ने 83.4% प्राप्त कर पंचम स्थान पर अपनी जगह बनाई। छात्र/छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक रामलखन मौर्य, प्रबन्धक डी. पी. मौर्य, शैक्षिक निदेशक रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, कोआर्डिनेटर आनन्द मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, रामाश्रय शर्मा, राजकुमार यादव, जितेन्द्र तिवारी, कमलेश यादव, नीरज यादव, महेन्द्र यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ढेर सारी शुभकामनाएँ दी एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)