आजमगढ़ : क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Youth India Times
By -
0





शारिब जुबैर ने 93% अंक प्राप्त कर किया टॉप, विद्यालय में मनाया गया जश्न
आजमगढ़। सठियाव स्थित क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के टॉपरों में प्रथम स्थान पर शारिब जुबैर ने 93% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर प्रकृति यादव ने 90%, तृतीय स्थान पर दीक्षा गुप्ता ने 87%, चतुर्थ स्थान पर स्नेहिल यादव ने 86.4% तथा पंचम स्थान पर आरुषि ने 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त अदिति सिंह एवं आद्या सिंह ने 85.2%, रानी यादव और शिजा जमाल ने 84%, दीपाली मौर्य एवं स्वप्निल यादव ने 82%, सुमित यादव ने 81.6% तथा अंशिका यादव ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सहर्ष राय एवं प्रबंधक सुधा राय ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप चौबे, कोआॅर्डिनेटर राजेश्वरी चौरसिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)