CBSE के कक्षा 12वीं के परिणाम में आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों ने रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास

Youth India Times
By -
0






आजमगढ़। आज 13 मई को सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया गया,जिसमें आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाजरा नफीस ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए संस्थान में टॉप किया और स्कूल एवं अपने माता पिता का मान बढ़ाया। हाजरा नफीस ने बताया कि उसने ये अंक बिना कोचिंग के प्राप्त किया है और भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। रिया राज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि अर्शी आज़मी एवं दीक्षा यादव ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज़िक्रा फिरोज, अफीफा अराफात, नश्रा बानो ने संयुक्त रूप से 93 प्रतिशत, ईमान फातिमा 92 प्रतिशत, मरयम नोमान 91 प्रतिशत, शिवम यादव 91 प्रतिशत और नूरसबा अंसारी 91 प्रतिशत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल में जीव विज्ञान संकाय ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन शाहआलम (गुड्डू जमाली) ने बच्चों एवं उनके माता पिता को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के प्रबंधक मोहम्मद नोमान (सीए) ने मेधावियों की प्रशंसा करते हुए उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल की प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने बहुत गौरांवित होते हुए कहा कि ये सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है ,और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)