प्रियांशु गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप, 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जी.डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम जनपद समेत शिक्षा जगत में गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं अभूतपूर्व रहा। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। विज्ञान वर्ग में प्रियांशु गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग में सौम्या यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वहीं कॉमर्स वर्ग में समीर उपाध्याय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा एवं कठिन परिश्रम का परिचय दिया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। परिणाम के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 15 रही, जबकि 85 से 89 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 24 रही। ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा के समन्वय का प्रतीक जी.डी. ग्लोबल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर समर्पित रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण, नैतिक मूल्यों तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। इसी समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम इस वर्ष के शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं शिक्षकों की अथक मेहनत का प्रतिफल है। कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक निरंतर विद्यार्थियों को सही दिशा देने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण विद्यालय के छात्र प्रत्येक वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम अनुशासन, परिश्रम और सामूहिक प्रयास की प्रेरणादायी मिसाल है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।





