आजमगढ़ : श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट परीक्षाफल

Youth India Times
By -
0





अमृता गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप, छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल
आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल, सेहदा-आजमगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा अमृता गुप्ता, पुत्री प्रमोद गुप्ता ने 470 अंक प्राप्त कर 94.00 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आकाश यादव, पुत्र वीरेंद्र यादव ने 459 अंक (91.08 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विनीत यादव, पुत्र राजेश यादव ने 434 अंक (86.00 प्रतिशत) हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रामनयन यादव ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट परिणाम को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)