आजमगढ़ : रिश्वत मांगने के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित

Youth India Times
By -
0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार




अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : एसएसपी डॉ. अनिल कुमार
आजमगढ़। जनपद में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अतरौलिया में तैनात उपनिरीक्षक मायापति पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मायापति पाण्डेय पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। साथ ही उत्कोच (रिश्वत) की मांग कर आम जनमानस में पुलिस विभाग की नकारात्मक छवि बनाने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया कि दिनांक 12 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें, अन्यथा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)