आजमगढ़ : ई-शान पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, प्रियदर्शनी मिश्रा बनीं विद्यालय टॉपर
By -
Wednesday, May 13, 2026
0
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक किए प्राप्त
आजमगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्फाबाद, आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रियदर्शनी मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सैयद नौरीन ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रिद्धी श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। विद्यालय के उप-निदेशक डॉ. दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद विद्यालय के बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय को यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Tags:





