आज़मगढ़ : एसकेडी विद्या मंदिर में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Youth India Times
By -
0

 






ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, हाइक, टेंट व कुकिंग सहित व्यक्तित्व विकास की दी गई प्रशिक्षण जानकारी; दीक्षा संस्कार और ओपन सेशन का हुआ आयोजन
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के धनहुआं स्थित एसकेडी विद्या मंदिर का तीन दिवसीय स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 14 मऊ दिन- बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से एसकेडी विद्या मंदिर और एसकेडी इंटर कॉलेज के तत्वावधान में संस्थापक विजय बहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत के साथ शुरू हुआ। दूसरे दिन ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होकर गांठ बंधन, स्काउट गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण, सिटी के संकेत, दिशाओं का ज्ञान व हाइक आदि के बारे में जानकारी दी गई। तीसरे दिन सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वजारोहण, प्राथमिक चिकित्सा व सहायता, टेंट व कुकिंग की जानकारी, झंडे की जानकारी के उपरांत सायं काल दीक्षा संस्कार (शपथ) का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात ओपन सेशन शुरू हुआ जिसका शुभारंभ कालेज के संस्थापक श्री विजय बहादुर सिंह जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्काउट/ गाइड के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा स्काउट /गाइड बच्चों के व्यक्तित्व की कार्यशाला है। आजादी से लेकर आज तक देश के विषम परिस्थितियों में अपना योगदान देकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। तथा स्काउट प्रभारी अनंत सिंह व अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, स्काउट गाइड बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है, साथ ही यह जीवन जीने की कला सिखाता है। इस अवसर पर सरस्वती वंदना आयुश्री व स्नेहा ने प्रस्तुत किया तथा स्वागत गान अर्पिता, हर्षिता स्नेहा, अनुष्का आदि ने प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड का प्रशिक्षण वेद प्रकाश पाठक व गोविंद चौहान की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ ।प्रधानाचार्य के के सरन द्वारा सभी का अंत में आभार व्यक्त किया गया और उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)