सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
आजमगढ़। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर आजमगढ़ का सीबीएसई कक्षा-12 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वंशिका मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यशस्वी त्रिपाठी ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा एवं शिवांगी शुक्ला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनिका सरोज, साक्षी यादव एवं काजल सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ऋषभ यादव ने 92.80 प्रतिशत, संस्कृति सिंह ने 92.60 प्रतिशत तथा शुभम यादव ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रियंश वर्मा, प्रिंसी वर्मा और खुशबू यादव ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त आदित्य यादव, रिया वर्मा एवं प्रतीक राय ने 90.20 प्रतिशत तथा सृष्टि प्रजापति एवं रायता नाज ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार 111 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 280 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया। विद्यालय के संस्थापक जनाब अयूब अहमद खां, चेयरमैन जनाब रज्जम रेहान साहब, प्रबंधक जनाब नवाब अहमद खां तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





