आज़मगढ़ ब्रेकिंग : कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

Youth India Times
By -
0





मौके पर SSP डॉ. अनिल कुमार सहित पुलिस फोर्स पहुंची

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में बुधवार देर रात चार पहिया वाहन सवार दो व्यक्तियों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल दूसरे व्यक्ति से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर गहन जांच की जा रही है तथा वैधानिक कार्रवाई जारी है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)