आजमगढ़: एसकेडी विद्या मंदिर के हाईस्कूल परिणाम में मेधावियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0






अन्वेशा पांडेय ने 94.2% प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज क्षेत्र स्थित एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं (CBSE संबद्ध, नई दिल्ली) का सत्र 2025-26 के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से संचालित इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान पर अन्वेशा पांडेय ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। द्वितीय स्थान पर अंशिका यादव ने 468 अंक (93.6%) प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर शिवम शर्मा ने 456 अंक (91.2%) प्राप्त किए। इसी क्रम में आदित्य राय ने 456 अंक (91.2%) प्राप्त किए। आदित्य चौहान ने 452 अंक (90.4%) प्राप्त किए। वैष्णवी सिंह ने 450 अंक (90%) प्राप्त किए। इसके साथ ही अदिति यादव -448 अंक (89.6%), राजनाथ सिंह - 448 अंक (89.6%), अंकित यादव – 446 अंक (89.2%), सार्थक यादव – 445 अंक (89%), अभिनव यादव– 444 अंक (88.8%), पियूष यादव – 444 अंक (88.8%), विवेक यादव– 443 अंक (88.6%), अमन कन्नौजिया – 443 अंक (88.6%), निखिल कुमार गौतम -442 अंक, (88.4%), पियूष कुमार भारती-440 अंक, (88%), अंश मद्धेशिया-436 अंक, (87.2%), शिवा विश्वकर्मा-429 अंक, (85.8%), आकाश गुप्ता-429 अंक, (85.8%), आयुष्मान सिंह-428 अंक, (85.6%), खुशी सिंह-426 अंक, (85.2%), हर्ष यादव-425 (अंक, 85%), सत्यप्रभा बर्नवाल-423 अंक, (84.6%), अंशिका यादव – 422 अंक (84.4%) प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। यह परिणाम न केवल छात्रों की लगन का प्रमाण है, बल्कि हमारे समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का भी फल है। उन्होंने कहा कि एसकेडी विद्या मंदिर सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रिंसिपल के के शरन, श्रीकांत सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)