दो सहेलियों ने रचाई शादी, ससुराल पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में साथी को वापस ले आई युवती

Youth India Times
By -
0



परिवारों ने दोनों युवतियों से संबंध तोड़ने की बात कही

मेरठ। मेरठ के जानी क्षेत्र से दो युवतियों के प्रेम संबंध का एक मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव की रहने वाली दो सहेलियों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों ने आपसी सहमति से शादी भी कर ली थी। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने एक युवती की करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली निवासी युवक से शादी करा दी। अपनी साथी से अलग होने के बाद दूसरी युवती ने कानूनी सहायता ली और पुलिस के साथ दिल्ली स्थित अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में युवती अपनी सहेली को अपने साथ वापस ले आई। घटना के बाद दोनों परिवारों में नाराजगी का माहौल है। परिजनों ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार करते हुए दोनों युवतियों से संबंध खत्म करने की बात कही है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)