होटल में दूसरी महिला के साथ पति को पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई

Youth India Times
By -
0

 




जीपीएस से पति का पीछा कर होटल पहुंची पत्नी, कोर्ट और बस में भी हुआ हंगामा
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पति-पत्नी के विवाद का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बागपत जिले की रहने वाली महिला को काफी समय से अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था। पति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए परिजनों ने उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा दिया था। रविवार को पति घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला तो पत्नी और परिजन जीपीएस की मदद से उसका पीछा करते हुए हापुड़ के एक होटल पहुंच गए। पत्नी का आरोप है कि होटल के कमरे में उसका पति दूसरी महिला के साथ मौजूद था। इसके बाद उसने होटल में ही पति की पिटाई कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचने पर भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जहां पत्नी ने फिर पति की पिटाई कर दी। इसके बाद बस में भी दोनों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई। महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला संज्ञान में आया है। शांतिभंग की कार्रवाई की गई है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)