विजय कुमार सिंह गौर बने बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी, देशराज सिंह को सगड़ी का प्रभार
आजमगढ़। जनपद में नवागत पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह गौर एवं पुलिस उपाधीक्षक देशराज सिंह के आगमन तथा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी के मेडिकल अवकाश पर होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पुलिस उपाधीक्षकों के कार्य एवं दायित्वों का पुनर्निर्धारण किया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह गौर को बूढ़नपुर क्षेत्राधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। उनके अधीन अतरौलिया, कप्तानगंज, अहरौला और तहबरपुर थानों का पर्यवेक्षण रहेगा। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक देशराज सिंह को सगड़ी क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में जीयनपुर, रौनापार, महराजगंज और बिलरियागंज थाने शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तथा किन्नर समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण भी सौंपा गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।





