सपा ने आजमगढ़ सहित पांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से पांच विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची में आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट से संग्राम यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रत्याशियों के नाम और विधानसभा क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। पार्टी ने इसके साथ ही 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा भी दिया है। जारी सूची के अनुसार, बरेली जिले की आंवला विधानसभा सीट (126) से कीर्ति कश्यप, रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट (183) से आकाश मौर्य, फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा सीट (196) से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अयोध्या विधानसभा सीट (275) से पवन पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट (343) से संग्राम यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से जारी यह सूची 25 नवंबर 2026 की है। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रत्याशियों की शुरुआती घोषणा को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)