आजमगढ़ के एएसपी यातायात विवेक त्रिपाठी का सीतापुर ट्रांसफर, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में जनपद आजमगढ़ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी को सीतापुर के केंद्रीय भंडार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनके स्थान पर बरेली से पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अशोक कुमार सिंह को बहराइच से हटाकर एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है, वहीं संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से पुलिस मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। आलोक सिंह को प्रयागराज से रायबरेली, अजीत कुमार रजक को जौनपुर से गोंडा, और डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर भेजा गया है। इसके अलावा श्याम देव को अंबेडकरनगर से पीएसी फतेहपुर तथा मनीष कुमार मिश्र को मिजार्पुर से अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में शैलेन्द्र लाल को प्रतापगढ़ से उन्नाव, जया शांडिल्य को लखनऊ से मेरठ अभिसूचना, कृष्ण कांत सरोज को मेरठ से लखनऊ विशेष जांच शाखा भेजा गया है। प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन से पीएसी सीतापुर तथा राजेश कुमार पांडेय को कानपुर देहात से गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। सूची में आगे श्वेता कुमारी यादव, कृपा शंकर, स्नेहा तिवारी, राघवेन्द्र कुमार मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, पियूष कान्त राय, सत्यपाल सिंह, आलोक प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, राहुल मिठास, अभिषेक तिवारी, महेन्द्र पाल सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, सतीश चन्द्र शुक्ला, प्रेमचंद और अभिषेक प्रताप अजेय सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची के जरिए शासन ने विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया है।





