आजमगढ़ : विवाह के 18 दिन बाद फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Youth India Times
By -
0






सुबह जागने गए परिजन तो हुई जानकारी, मचा हाहाकार
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासि गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनीष पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही तहसीलदार और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जनपद के नचाप थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश सिंह की 25 वर्षीय पुत्री वर्षा सिंह की शादी 13 मार्च 2026 को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासि गांव निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ छोटू के साथ हुई थी। शादी को अभी महज 18 दिन ही हुए थे। पति रामप्रताप सिंह के अनुसार बुधवार सुबह जब परिवार के लोग वर्षा को जगाने उसके कमरे में पहुंचे, तो वह पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देख परिजन स्तब्ध रह गए। फिलहाल, विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मायके पक्ष की ओर से भी अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)