आजमगढ़ : प्रधान सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Youth India Times
By -
0

  






आरसीसी विवाद में प्रधान के इशारे पर जानलेवा हमले का आरोप
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवां गांव में आरसीसी निर्माण को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में गांव के प्रधान राम रखवारे प्रजापति पर मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित मुन्ना रस्तोगी ने थाना अतरौलिया में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 27 मार्च 2026 को शाम करीब 7:30 बजे पुराने आरसीसी विवाद को लेकर प्रधान राम रखवारे प्रजापति अपने सहयोगियों रामदुलारे और रामविनय के साथ पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि प्रधान के इशारे पर तीनों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, हमले के दौरान उन्हें पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के तीन दिन बाद, 30 मार्च 2026 को पीड़ित ने थाना अतरौलिया में लिखित शिकायत देकर प्रधान सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)