आजमगढ़ में ‘UP यूथ आइकन 2026’ का भव्य आयोजन, सत्यम चौधरी और शालिनी बने विजेता

Youth India Times
By -
0





22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज दिनांक 29-03-2026 को अध्यक्ष पूजा सिंह के संचालन में 'UP यूथ आइकॉन 2026 का आयोजन जिले के रैदोपुर स्थित रघुकुल ग्रैंड में किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर पहली बार लोनी विधानसभा सीट से 10 वर्षों से विधायक पद पर आसीन रहे नन्द किशोर गुर्जर उपस्थित रहे। जो जिले के लिये एक गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर विपिन यादव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 'Mr. UP Youth Icon 2026 ‘ का खिताब सत्यम चौधरी एवं 'Miss UP Youth Icon 2026 ' का खिताब शालिनी ने अपने नाम किया। I, II रनरअप में नन्दिनी दुबे, साक्षी प्रजापति एवं अश्विन पाठक एवं प्रवीण सैनी II रनरअप रहे। 'Mr Azamgarh icon 2026 ' विवेकानन्द विश्वकर्मा एवं 'Miss Azamgarh Icon 2026 ‘ अक्षरा सिंह ने अपने नाम किया। 'Best Model of Eve ' अंकित सिंह एवं प्रतिज्ञा रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामन्त्री समर प्रताप सिंह एवं जिला छात्र अध्यक्ष अविनाश सिंह 'बन्टी' ने किया। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू, जिला अध्यक्ष (BJP) निखिल राय, आशीष तिवारी, अंशु दीवेदी, दीपक पाठक आदि छात्र संघ के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। भारतीय परिधानों का प्रदर्शन इंद्रीसिया फैशन के अम्मी पाण्डेय एवं मयंक मिश्रा ने किया। जजमेंट सलोनी मेकओवर की सोनी जायसवाल एवं डॉक्टर विपिन यादव द्वारा दिया गया। प्रियांशु मेकओवर एवं सलोनी मेकओवर द्वारा मेकअप दिया गया। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की सभी पदाधिकारी प्रतिभा द्विवेदी, अनीता सिंह, अन्जु मौर्य, रीना जायसवाल, संगीता वर्मा, धीरज सिंह, कुसुम जायसवाल आदि मौजूद रहीं। संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा का कार्य कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय रहा। संचालन हुनर संस्थान के सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)