आजमगढ़ : महिला आयोग की सदस्य की गाड़ी पर हमला

Youth India Times
By -
0

 




यह मेरे ऊपर राजनीतिक हमला है : प्रियंका मौर्य
आजमगढ़। सिधारी थाने में एक व्यक्ति द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य की गाड़ी पर हमला करने के मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला निवासी प्रियांशु मौर्य ने सिधारी थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार को जब वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होकर लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर नीबी गांव निवासी मनीष यादव द्वारा उनके साथियों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने मनीष यादव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने बताया कि राजनीतिक विद्वेष में उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है। क्योंकि उन लोगों को मेरे उस गाड़ी में होने का अनुमान था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रियांशु मौर्य द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमें उनके द्वारा अपने ऊपर हमला किए जाने की बात कही थी। उनकी तहरीर के आधार पर मनीष यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)