सपा नेता के घर पर चढ़कर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Youth India Times
By -
0
बीती रात की घटना, पुलिस शुरू की जांच पड़ताल
मेरठ। मेरठ में खिर्वा गांव में सपा नेता के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। घटना के वक्त सपा नेता का भाई कुत्ते को खाना डाल रहा था। जिसने घर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घर के बाहर से कारतूस के कई खोके बरामद किए। सपा नेता के भाई की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। खिर्वा निवासी अब्बास जैदी पुत्र मुस्तफा हुसैन समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव हैं। देर रात करीब साढे़ 10 बजे उनके घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिजनों ने पहले तो इसे आतिशबाजी समझा, लेकिन जब एक गोली अंदर दीवार में लगी दिखी तो उनमें हड़कंप मच गया। घटना के वक्त अब्बास जैदी का छोटा भाई कुत्ते को खाना डाल रहा था। जोकि दीवार में गोली लगने के बाद तुरंत जान बचाकर घर में चला गया। उधर, फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही अब्बास जैदी के पिता मुस्तफा हुसैन तुरंत फॉर्म से घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच कर घर के बाहर गली में से कारतूस के कई खोके बरामद किए। रात में ही मुस्तफा हुसैन ने थाने में अज्ञात में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर, घटना के बाद सपा नेता अब्बास जैदी व उनका परिवार दहशत में हैं। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)