आजमगढ़: नदी में उतराया मिला कंकाल

Youth India Times
By -
0
आधार कार्ड व कपड़े से हुई पहचान
10 अक्टूबर को हुआ था लापता, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगई नदी में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी। कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाया। उसके कपड़े और पाकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
आज शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर नियामतपुर गांव के समीप मंगई नदी में ग्रामीणों ने एक कंकाल उतराया हुआ देखा। ग्राम प्रधान राहुल यादव ने इसकी सूचना मेंहनगर थाना प्रभारी को दी। सूचना पाकर मेंहनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। ग्रामीणों के सहयोग से कंकाल बाहर निकाला गया। मृतक के पहने लोवर से आधार कार्ड, मोबाइल सहित नगदी पाया गया। आधार कार्ड व पहने कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलेलपुर निवासी 36 वर्षीय संजय यादव पुत्र स्व0 रामू यादव के रूप में की गई। वह 10 अक्टूबर को शाम घर से बाजार के लिए सायकिल से निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया, परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मृतका की मां चम्पा देवी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के पत्नी अनुपमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो पुत्री अनन्या 5 वर्ष, तन्नवी 3 वर्ष, कार्तिकेय 2 वर्ष हैं। मृतक के भाई सतीश यादव ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गा है, कंकाल का डीएनए टेस्ट के बाद ही शव किसका यह स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के आधार पर घटना की विवेचना की जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)