आजमगढ़: सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव पर भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Youth India Times
By -
0
दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक-प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एव विद्यालय के प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती व माँ दुर्गा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
तत्पश्चात गणेश वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद दशहरा के त्यौहार का मंचन किया गया। जिसमें भगवान राम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण का रामलीला का मनमोहक मंचन बच्चों के द्वारा किया गया। साथ ही साथ बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर भव्य रंगोली का अनुपम चित्रण किया गया। संस्था के संस्थापक प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा खुशियों का त्योहार है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर डाँडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। जिसमें विद्यालय के राजगुरू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने भगवान श्रीराम की द्वारा कृत कई पहलुओं पर विस्तृत जानकारी बच्चों को दी और उनके जीवन के अहम पहलुओं को बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हमें भी भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)