आजमगढ़: 657571 रूपये सरकारी धन का किया गबन

Youth India Times
By -
0
पूर्व प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी पर लगा आरोप
जिलाधिकारी ने वसूली करने का दिया निर्देश


आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के शाहखजुरा में पूर्व प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया था। जांच में छह लाख 57 हजार 571 रुपये का गबन पाया गया है। डीएम ने पूर्व प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से वसूली के निर्देश दिए हैं। शाहखजुरा गांव निवासी योगेंद्र राजभर ने गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पल्हनी को जांच अधिकारी नामित किया गया था। दोनों अफसरों ने जांच करने के बाद आख्या भेजी। गबन पाए जाने पर पूर्व प्रधान शाहखजुरा नगीना सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। गांव में अपात्र लोगों को शौचालय का लाभ दिया गया। कुछ लोगों को दो बार लाभ दिया गया था। पोखरे की खोदाई में अनियमितता की गई थी। जांच अधिकारियों की आख्या में छह लाख 57 हजार 571 रुपये का दुरुपयोग पाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)