आज़मगढ़ : दुष्कर्म आरोपी देवर व साजिश में शामिल भाभी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी के भाई व साजिश में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए देवर भाभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया गया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते 26 फरवरी को किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बिरतिया नेवारी ग्राम निवासी आफताब पुत्र तैय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किसी तरह अगवा की गई लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई। इस मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली की पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में मुख्य आरोपी का भाई अरबाज पुत्र तैय्यब तथा घटना की साजिश रचने वाली मुख्य आरोपी की पत्नी अमीना पत्नी आफताब भी शामिल है। बुधवार को दिन में पुलिस ने क्षेत्र के खजुरी चौराहे से दुष्कर्म आरोपी अरबाज व उसकी भाभी अमीना दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी आफताब अभी फरार चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)