आजमगढ़: कच्चा मकान जमींदोज, पत्नी की मौत पति समेत दो घायल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की दोपहर कच्चे मकान के जमींदोज हो जाने से मलबे में दंपति समेत तीन लोग दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात घायल महिला की मौत हो गई। अस्पताल में मृतका के पति समेत दो लोगों का ईलाज चल रहा है।
मेंहनगर क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम निवासी राजनाथ (50), उनकी पत्नी हौसिला देवी (48) तथा भाई उमेश (45) सभी रविवार की दोपहर कच्चे मकान में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की दीवार अचानक धराशाई हो गई। जिसके मलबे में तीनों दब गए। मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचाराधीन हौसिला देवी ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल उपचाराधीन बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)