आजमगढ़: जंगल में पेड़ से लटका मिला राजगीर का शव

Youth India Times
By -
0

मई में होनी थी बेटी की शादी, घर में छाया मातम
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा कुटी के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय दुर्गेश यादव के रूप में हुई। दुर्गेश मां-बाप का इकलौता पुत्र था और राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र निवासी होटल संचालक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव का शव घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर कठैचा कुटी के जंगल के निकट बंद पड़े निजी विद्यालय के पास पेड़ में गमछे के सहारे लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ में जुटी है। दुर्गेश का पैर जमीन से सटा था। मृतक दुर्गेश यादव मां-बाप का एकलौता पुत्र था और दिव्यांग था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की शाम घर से निकले थे। रातभर हम लोग पता लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह में सूचना मिली कि शव पेड़ से लटका है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीन पुत्री और एक पुत्र है। इकलौता पुत्र भी दिव्यांग है। बड़ी पुत्री सलोनी की मई में शादी होने वाले थी। इसकी तैयारी में दुर्गेश लगा था। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)