भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित, 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

प्रशांत कुमार विश्वकर्मा और ऋत्विक जायसवाल के नाम भी शामिल

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की संस्तुति के बाद 50 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। 12 नवंबर 2026 को जारी सूची के अनुसार, श्री रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौधरी को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची में 11 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें हरिका कुशवाहा उर्फ डॉ. डीएन कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रवि पाल, दिनेश कुमार चौधरी, जितेंद्र सिंह, रामप्रवेश राजभर, इंद्रेश चौहान, अजय प्रकाश यादव, सुदर्शन साहनी, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा और ऋत्विक जायसवाल शामिल हैं। इसी क्रम में अभिमन्यु मौर्य, प्रिया सिंह यादव और शिवानंद सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय मंत्री के रूप में रतन गुप्ता, रवि प्रताप उर्फ दीपक चौधरी, संजय सिंह, अभिषेक पटेल, अर्जुन सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, गिरीश जायसवाल, रामस्वरथ राजभर, सौरभ सिंह चौहान और अनिल कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गणेश वर्मा को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष तथा राज कुमार चौरसिया को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजय जायसवाल को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री और मनोज कुमार गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया विभाग में नीरज कुमार सिंह को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक तथा विशाल कुशवाहा को सह संयोजक बनाया गया है। नवीन कुमार चौरसिया को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक और रामाश्रय चौहान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सर्वेश जायसवाल को आईटी संयोजक तथा गौरव निषाद को सह आईटी संयोजक बनाया गया है। क्षेत्रीय कार्यसमिति में 16 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें विष्णु जायसवाल, वंदना ठाकुर, डॉ. शिवकी कुशवाहा, संपूर्णानंद गुप्ता, सुनील प्रजापति, शैलेंद्र चौहान, रामसागर कुशवाहा, प्रिंस यादव, अंजली मौर्य, नागेंद्र चौहान, मारकंडेय शर्मा (विश्वकर्मा), आशीष गिरी, नागेंद्र सिंह, मनोज यादव, रामदर्श चौहान और डॉ. ब्रजेश कुमार यादव शामिल हैं। नई कार्यकारिणी के गठन से गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)