आजमगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Youth India Times
By -
0

रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, बकरी के लिए चोकर लेकर घर लौट रहा था मृतक
रिपोर्ट : अबुल कैश
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक साइकिल से फरिहा बाजार से बकरी के लिए चोकर लेकर अपने घर चकिया हुसैनाबाद लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान असद पुत्र स्वर्गीय नसीम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चकिया हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि असद फरिहा बाजार से चोकर लेकर साइकिल से घर जा रहा था। फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)