आजमगढ़ : नेशनल मीट के लिए एथलीटों का चयन ट्रायल 3 अक्टूबर को

Youth India Times
By -
0

अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की होगी चयन प्रक्रिया

आजमगढ़। 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 के लिए आजमगढ़ जिले के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के. सत्येन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ट्रायल जिले के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो की स्पर्धाओं के लिए ट्रायल लिया जाएगा। वहीं अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी और ट्रायथलॉन-सी स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6394801192 और 7307911885 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)