आजमगढ़ : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से भैंस और बछिया की मौत

Youth India Times
By -
0

हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, वाहन सवार लोग सुरक्षित; पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट : पद्माकर मिश्रा 
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पहलवान ढाबा के समीप नंदी भौजी के पास एनएच हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रही भैंस और बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार अच्छछी गांव निवासी सियाराम यादव अपनी भैंस और बछिया को चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान दोनों पशु हाईवे पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ की ओर से लालगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों पशुओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना में शामिल वाहन का नंबर UP 32 8777 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पशु मालिक और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस वाहन और चालक से संबंधित तथ्यों के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)