पुलिस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज
आजमगढ़। जनपद के बेलइसा स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार की शाम पुलिस टीम द्वारा छापेमारी किए जाने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अथवा पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस कार्रवाई किस मामले को लेकर की गई और हिरासत में लिए गए लोगों से किस संबंध में पूछताछ की जा रही है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




