आज़मगढ़ : देवरांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग को दिनेश यादव का समर्थन

Youth India Times
By -
0







देवारा विकास सेवा समिति के आंदोलन में शामिल हुए युवा समाजसेवी, बोले- “यह लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है”

रिपोर्ट : विशाल कुमार
आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की स्थापना समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को युवा समाजसेवी दिनेश यादव ने समर्थन दिया है। उन्होंने इन मांगों को क्षेत्रवासियों की बुनियादी जरूरत बताते हुए देवरांचल के विकास के लिए सुविधाओं को जरूरी बताया। दिनेश यादव ने कहा कि देवरांचल के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इससे लोगों को समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है, जबकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीणों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने तहसील की स्थापना की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में तहसील की स्थापना होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी। युवा समाजसेवी ने कहा, “यह लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है।” उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इन मांगों के लिए वह देवारा विकास सेवा समिति और क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी वर्गों से विकास की इस आवाज में सहभागिता की अपील की। देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने दिनेश यादव के समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी। दिनेश यादव के समर्थन के बाद देवरांचल में इन मांगों को लेकर आंदोलन और चर्चा तेज होने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)