आजमगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Youth India Times
By -
0








निजीकरण रोकने और शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल धरने की चेतावनी
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली, नई पेंशन योजना एवं अंशदायी पेंशन योजना के विरोध, निजीकरण पर रोक तथा राष्ट्रीय शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जिला मुख्यालय स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के पास गांधी प्रतिमा से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया। इस दौरान ह्यपुरानी पेंशन बहाल करो, नई पेंशन योजना वापस लो, निजीकरण बंद करोह्ण जैसे नारे लगाए गए। नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा। यात्रा को संबोधित करते हुए अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि संगठन का संकल्प पुरानी पेंशन की बहाली है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ-एकजुट के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अब एकजुट हो चुके हैं। एकता ही उनकी ताकत है और इसी एकता के बल पर अपने अधिकार हासिल किए जाएंगे। जिला महामंत्री डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू करना अन्याय है। इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने नई पेंशन योजना और अंशदायी पेंशन योजना के नाम पर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की। तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आंदोलन को टीएससीटी उत्तर प्रदेश, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश, पीएसपीएसए उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-एकजुट, बेसिक शिक्षक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश, राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश, एसजीपीजीआईएमएस नर्सिंग स्टाफ संघ लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान नर्सेज संघ लखनऊ, अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ तथा लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। इन संगठनों के जनपद अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारी अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न विभागों के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई, निजीकरण पर रोक नहीं लगाई गई और शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो 25 सितंबर 2026 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन्हीं मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में डॉ. बृजेश कुमार, राजनारायन यादव, विद्यासागर पटेल, लालजी यादव, विनीता सिंह, बिंदू यादव, रीना सिंह, सीपी यादव, बैजनाथ कन्नौजिया, राकेश यादव, ओमकार सिंह, घनश्याम यादव, मनोज कुमार मौर्य, आदित्य कुमार, गुलाब चौरसिया, बद्री प्रसाद गुप्ता, विनोद दुबे, नाहिदा अंसारी, संजय कुमार, अवधेश कुमार, सैयद जुल्फिकार अली रिजवी, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार ह्यमृदुलह्ण सहित हजारों शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)