आज़मगढ़ : पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, मारपीट में गंभीर रूप से घायल

Youth India Times
By -
0

मक्का बेचने के दौरान हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच; पीड़ित ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट : विशाल कुमार
आजमगढ़। जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित के भाई शेषनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसका भाई शंभू बाजार में मक्का बेच रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ मनबढ़ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)