आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, पति बाल-बाल बचे

Youth India Times
By -
0

मजलिस से लौटते समय पवई लाडपुर मंदिर के पास हुआ हादसा

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर मंदिर के पास बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर रोजा मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय अज्जन हुसैन अपनी 45 वर्षीय पत्नी किशवर बानो के साथ मेहनगर थाना क्षेत्र के शाह देवइत गांव में आयोजित एक मजलिस में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय पवई लाडपुर मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक की साइड उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से किशवर बानो सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति अज्जन हुसैन बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)